Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » वार्ड बागेश्वरी में 17.52 करोड़ की जल निकासी योजना का शिलान्यास

वार्ड बागेश्वरी में 17.52 करोड़ की जल निकासी योजना का शिलान्यास

Share this post:

वाराणसी। शहर के वार्ड बागेश्वरी देवी (93) जैतपुरा क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही जलजमाव की समस्या के समाधान की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 17 करोड़ 52 लाख रुपये की जल निकासी कार्ययोजना का शिलान्यास किया गया। बंगाली बाबू के बगीचे में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर अशोक तिवारी ने विधिवत पूजा-पाठ एवं नारियल फोड़कर कार्य का शुभारंभ किया।

बताया गया कि दक्षिणी विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी तथा क्षेत्रीय पार्षद विवेक जायसवाल के प्रयासों से यह महत्वपूर्ण योजना स्वीकृत होकर धरातल पर उतर सकी है।

योजना के अंतर्गत जैतपुरा चौराहे से ईश्वरगंगी, नाटी इमली, धूपचंडी एवं संपूर्णानंद विश्वविद्यालय क्षेत्र तक नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी। परियोजना के पूरा होने के बाद नागकुआं, जैतपुरा छमुआनी, डीगिया, राजपुरा, ईश्वरगंगी और नाटी इमली समेत आसपास के इलाकों में बरसात के दौरान होने वाले जलभराव से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

कार्यक्रम का संचालन राजेश सेठ ने किया। इस अवसर पर इंजीनियर अशोक यादव, पूर्व पार्षद किशोर सेठ, नीरज जायसवाल, संदीप चौरसिया, नलिन नयन मिश्र, गोपाल गुप्ता, तारकेश्वर गुप्ता ‘बंटी’, बबलू सेठ, राजीव सिंह ‘डब्बू’, राहुल मिश्रा, बृजेश जायसवाल, प्रमोद यादव ‘मुन्ना’, अभय स्वाभिमानी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x