Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » साइकिल अपनाकर व्यापारियों ने दिया ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण बचाने का संदेश

साइकिल अपनाकर व्यापारियों ने दिया ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण बचाने का संदेश

Share this post:

वाराणसी। प्रधानमंत्री Narendra Modi की ईंधन बचत और संसाधनों के संयमित उपयोग की अपील को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से महानगर उद्योग व्यापार समिति ने बुधवार को प्रेरणादायक पहल की। समिति के पदाधिकारियों ने लहुराबीर स्थित केके साइकिल स्टोर्स पहुंचकर साइकिल खरीदी और लोगों को छोटी दूरी के लिए साइकिल के उपयोग हेतु जागरूक किया।

समिति के पूर्व उपाध्यक्ष सोमनाथ विश्वकर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में व्यापारियों ने संदेश दिया कि ऊर्जा संरक्षण केवल सरकार की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उपाध्यक्ष रजनीश कनौजिया एवं महामंत्री संगठन राहुल मेहता ने कहा कि व्यापारी समाज देशहित के हर अभियान में प्रधानमंत्री के साथ मजबूती से खड़ा है और ऊर्जा बचत को जनआंदोलन बनाने का प्रयास करेगा।

उन्होंने लोगों से अपील की कि जहां अत्यधिक आवश्यकता न हो वहां निजी वाहनों का कम उपयोग करें तथा छोटी दूरी तय करने के लिए साइकिल को प्राथमिकता दें। इससे पेट्रोल-डीजल की बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य लाभ और आर्थिक बचत भी सुनिश्चित होगी।

समिति के अध्यक्ष श्रीनारायण खेमका, महामंत्री अशोक जायसवाल, मीडिया प्रभारी सुरेश तुलस्यान एवं सोमनाथ विश्वकर्मा ने कहा कि यदि देशभर में विभिन्न क्षेत्रों में मात्र 10 प्रतिशत संसाधनों की बचत की जाए तो भारत को अरबों डॉलर की आर्थिक बचत हो सकती है। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मजबूत बनाने के लिए जनसहभागिता को आवश्यक बताया।

केके साइकिल स्टोर्स के संचालक दिनेश कालरा ने बताया कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से ग्राहकों को साइकिल खरीद पर एमआरपी में 20 प्रतिशत तक की विशेष छूट दी जाएगी। कार्यक्रम में दिनेश अग्रवाल, मनीष गुप्ता, हिमांशी, गौरव जायसवाल और आशीष कनौजिया सहित अनेक व्यापारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x