Follow us on

Home » ब रे का » राजर्षि क्लब ने जीता अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल का खिताब

राजर्षि क्लब ने जीता अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल का खिताब

Share this post:

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) स्थित बास्केटबॉल कोर्ट पर सोमवार को आयोजित अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में राजर्षि क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सनबीम वरुणा को 28-19 से पराजित कर चैंपियनशिप अपने नाम कर ली।

फाइनल मुकाबले में राजर्षि क्लब की ओर से राजनंदनी ने सर्वाधिक 11 अंक अर्जित कर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मैच के दौरान खिलाड़ियों का जोश, ऊर्जा और खेल भावना दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रही। खेलप्रेमियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ खिलाड़ियों का लगातार उत्साहवर्धन किया, जिससे पूरा खेल परिसर रोमांच और उत्साह से सराबोर रहा।

प्रतियोगिता से पूर्व बरेका संस्थान के सचिव आलोक कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में कुल सात टीमों ने सहभागिता की, जिनमें राजर्षि क्लब, सनबीम सन सिटी, बरेका, सिगरा स्टेडियम, संत अतुलानंद (होलापुर), सनबीम भगवानपुर एवं सनबीम वरुणा शामिल रहीं।

इस अवसर पर जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव विभोर भृगुवंशी एवं बरेका बास्केटबॉल एकेडमी के कोच एल.के. बिस्वाल उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल में विकास यादव, लक्ष्य वर्मा, राहुल श्रीवास्तव एवं आलोक रंजन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बड़ी संख्या में उपस्थित अभिभावकों एवं खेलप्रेमियों ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x