Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » मातृ शक्ति सम्मान समारोह में समाज सेविका आरती टंडन हुईं सम्मानित

मातृ शक्ति सम्मान समारोह में समाज सेविका आरती टंडन हुईं सम्मानित

Share this post:

वाराणसी। सामाजिक संस्था यूनिवर्सल डांस वर्ल्ड द्वारा मातृ दिवस के अवसर पर रामकटोरा स्थित एक होटल के सभागार में मातृ शक्तियों के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

समारोह में काशी की प्रसिद्ध सामाजिक संस्था बाबा जी की फ्री पाठशाला की संरक्षिका एवं समाज सेविका आरती टंडन को सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री मीना चौबे एवं संस्था के संस्थापक आशुतोष कुमार यादव द्वारा अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद आरती टंडन ने कहा कि भारत की संस्कृति में मातृ शक्ति का विशेष स्थान रहा है। हमारे देश में अनेक ऐसी माताएं हुई हैं जिनका उल्लेख इतिहास और पुराणों में मिलता है। उन्होंने इस सम्मान के लिए संस्था के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी संस्था समाजहित के ऐसे प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित करती रहे।

कार्यक्रम में मीना चौबे, अभिषेक यादव, राजीव टंडन सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x