Follow us on

Home » ब रे का » महिला कल्याण संगठन ने मजदूर दिवस पर 27 कर्मचारियों को किया सम्मानित

महिला कल्याण संगठन ने मजदूर दिवस पर 27 कर्मचारियों को किया सम्मानित

Share this post:

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में शुक्रवार को बरेका महिला कल्याण संगठन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में 27 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महिला कल्याण संगठन की उपाध्यक्षा श्रीमती अंजू गुप्ता एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद कर्मचारियों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर श्रीमती अंजू गुप्ता ने कर्मचारियों को मजदूर दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कर्मचारियों की मेहनत, समर्पण और ईमानदारी से ही बरेका लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

कार्यक्रम का उद्देश्य मेहनतकश कर्मचारियों के योगदान और कार्यनिष्ठा का सम्मान करना था। कार्यक्रम का संचालन सचिव श्रीमती ऋतिका सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्षा श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव ने दिया।

लेखक के बारे में

4 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x