Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » सांस्कृतिक जागरूकता संगोष्ठी में बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां

सांस्कृतिक जागरूकता संगोष्ठी में बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां

Share this post:

वाराणसी। सामाजिक संस्था अनमोल सेवा समिति द्वारा शुक्रवार को इंडियन इंग्लिश स्कूल, तुलसी नगर अवलेशपुर कंदवा में वर्ष 2026-27 के अंतर्गत सामाजिक एवं सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु “सांस्कृतिक जागरूकता संगोष्ठी” का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष अरविंद कुमार चक्रवाल एवं आकाश सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक समरसता के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर कथक कलाकार निधि शाह एवं पलक कुमारी ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर बच्चों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

अध्यक्ष अरविंद चक्रवाल ने बताया कि यह एक दिवसीय सेमिनार समाज में शिक्षा, संस्कृति, सामाजिक समरसता एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से डायरेक्टर यस के वर्मा, अंजू सिंह, रेखा प्रजापति, अंजू गुप्ता, मंजू मैम, अफरीन मैम, आशीष केसरी, कैलाश सिंह सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद् एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x