Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » कचहरी में नई पार्किंग सुविधा शुरू, जाम से मिलेगी राहत

कचहरी में नई पार्किंग सुविधा शुरू, जाम से मिलेगी राहत

Share this post:

वाराणसी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने शुक्रवार को कचहरी क्षेत्र में लंबे समय से बनी यातायात जाम एवं अव्यवस्थित पार्किंग की समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए नवीन पार्किंग स्थल का उद्घाटन किया। इस पार्किंग स्थल के शुरू होने से आमजन, अधिवक्ताओं, वादकारियों तथा न्यायालय परिसर में प्रतिदिन आने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

कचहरी क्षेत्र अत्यधिक व्यस्त होने के कारण यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। समुचित पार्किंग व्यवस्था के अभाव में सड़क किनारे अनियंत्रित पार्किंग से यातायात प्रभावित होता था और जाम की स्थिति बनी रहती थी। समस्या को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आयुक्त द्वारा क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित विभागों तथा बार एसोसिएशन पदाधिकारियों के साथ कई चरणों में विचार-विमर्श किया गया।

सेन्ट्रल बार एसोसिएशन एवं बनारस बार एसोसिएशन के सहयोग से लगभग 1000 दोपहिया वाहनों की क्षमता वाले इस पार्किंग स्थल को विकसित किया गया है। नगर निगम प्रशासन एवं नगर आयुक्त के सहयोग से करीब एक माह में तैयार की गई इस सुविधा से सड़क किनारे होने वाली अव्यवस्थित पार्किंग पर नियंत्रण स्थापित होगा और यातायात व्यवस्था अधिक सुचारु बन सकेगी।

उद्घाटन अवसर पर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कहा कि कमिश्नरेट पुलिस का उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं एवं सुगम यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराना भी है। उन्होंने बताया कि भविष्य में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए इस पार्किंग स्थल को मल्टीलेवल पार्किंग के रूप में विकसित करने की योजना भी प्रस्तावित है।

नई पार्किंग सुविधा शुरू होने से अधिवक्ताओं, आमजन एवं न्यायालय परिसर में आने वाले लोगों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित पार्किंग सुविधा मिलेगी, वहीं सड़क पर यातायात दबाव कम होने से आवागमन भी अधिक सुगम होगा।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x