Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » संस्कृत शिक्षकों ने नवागत मंडल उपनिरीक्षक का किया अभिनंदन

संस्कृत शिक्षकों ने नवागत मंडल उपनिरीक्षक का किया अभिनंदन

Share this post:

वाराणसी। संस्कृत शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय पहुंचकर नवागत उप निरीक्षक संस्कृत पाठशालाएं वाराणसी मंडल परमानंद सिंह का अभिनंदन किया तथा उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान शिक्षकों ने मंडल में संस्कृत शिक्षा की वर्तमान स्थिति, विद्यालयों की समस्याओं तथा उनके विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की।

अभिनंदन समारोह के दौरान उप निरीक्षक परमानंद सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार एवं मुख्यमंत्री की महत्वपूर्ण योजनाओं में संस्कृत भाषा और संस्कृत विद्यालयों का संरक्षण एवं विकास प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि संस्कृत हमारी प्राचीन सांस्कृतिक विरासत की आधारशिला है और इसके संवर्धन के लिए शासन स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मंडल के संस्कृत विद्यालयों की समस्याओं के समाधान तथा शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने शिक्षकों से अपेक्षा जताई कि वे विद्यार्थियों में संस्कृत भाषा के प्रति रुचि बढ़ाने, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों को अपनाने तथा विद्यालयों में अनुशासन एवं शैक्षणिक वातावरण को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों ने भी संस्कृत शिक्षा के प्रचार-प्रसार, विद्यालयों की उन्नति तथा छात्रहित से जुड़े कार्यों में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में डॉ. संजय सिंह गौतम, चंद्रसेन दुबे, डॉ. सत्येंद्र मिश्र, वरुण दुबे, कमलेश उपाध्याय सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x