Follow us on

Home » ब रे का » बरेका की बेटियों का दमदार आगाज़, अंडर-17 बास्केटबॉल प्रतियोगिता में दिखा खेल का जज़्बा

बरेका की बेटियों का दमदार आगाज़, अंडर-17 बास्केटबॉल प्रतियोगिता में दिखा खेल का जज़्बा

Share this post:

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के बास्केटबॉल कोर्ट पर गुरुवार को अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। चार दिवसीय इस प्रतियोगिता में शहर की प्रतिभाशाली बालिका खिलाड़ियों ने जोश, ऊर्जा और खेल भावना के साथ दमदार आगाज़ किया। प्रतियोगिता का आयोजन 07 मई से 10 मई 2026 तक किया जा रहा है।

प्रतियोगिता में कुल सात टीमें — राजर्षि क्लब, सनबीम सन सिटी, बरेका, सिगरा स्टेडियम, संत अतुलानंद (होलापुर), सनबीम भगवानपुर एवं सनबीम वरुणा — प्रतिभाग कर रही हैं। उद्घाटन सचिव, बास्केटबॉल बरेका एवं जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि खेल बच्चों के व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास का सबसे प्रभावी माध्यम है। खेल न केवल शारीरिक क्षमता को मजबूत बनाता है, बल्कि मानसिक दृढ़ता और अनुशासन भी विकसित करता है। उन्होंने बच्चों से मोबाइल की दुनिया से बाहर निकलकर खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया।

प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में राजर्षि क्लब ने सनबीम सन सिटी को 38-03 के बड़े अंतर से हराकर शानदार जीत दर्ज की। दूसरे मैच में मेज़बान बरेका टीम ने बेहतरीन तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए सिगरा स्टेडियम को 44-15 से पराजित किया। वहीं तीसरे मुकाबले में संत अतुलानंद (होलापुर) की टीम ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए सनबीम भगवानपुर को 31-11 से शिकस्त दी।

पूरे खेल परिसर में खिलाड़ियों का उत्साह और दर्शकों का रोमांच देखते ही बन रहा था। हर शानदार पास, बास्केट और बचाव पर तालियों की गूंज से वातावरण खेलमय बना रहा। बड़ी संख्या में उपस्थित अभिभावकों एवं खेलप्रेमियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर सचिव, संस्थान आलोक कुमार सिंह, बरेका बास्केटबॉल एकेडमी के कोच एल. के. बिस्वाल एवं बाबी सिंह उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल में विकास यादव, लक्ष्य वर्मा, राहुल श्रीवास्तव एवं आलोक रंजन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने आगामी मुकाबलों के लिए रोमांच और उत्सुकता बढ़ा दी।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x