Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » ब्लूमिंग किड्स स्कूल संपत्ति विवाद गहराया, बेटी ने मां पर लगाए गंभीर आरोप

ब्लूमिंग किड्स स्कूल संपत्ति विवाद गहराया, बेटी ने मां पर लगाए गंभीर आरोप

Share this post:

वाराणसी। लोहता थाना क्षेत्र के केराकतपुर स्थित ब्लूमिंग किड्स स्कूल परिसर में संपत्ति और स्कूल के स्वामित्व को लेकर मां-बेटी के बीच विवाद गहराता जा रहा है। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

पीड़िता शांभवी सिंह ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि पिता मनोज कुमार सिंह की मृत्यु के बाद उनकी मां विजया सिंह ने धीरे-धीरे पारिवारिक संपत्तियां बेच दीं। शांभवी ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी मां ने एक व्यक्ति को स्कूल का प्रबंधक बना रखा है और उन्हें, उनकी नाबालिग बहन वैष्णवी सिंह तथा नानी सावित्री शर्मा को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है।

शांभवी के अनुसार, सुरक्षा की आशंका को देखते हुए उन्होंने परिवार के साथ खुद को घर में बंद कर लिया है। उनका कहना है कि उन्हें डर है कि जबरन ताला तोड़कर मकान पर कब्जा किया जा सकता है। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा और न्याय की मांग करते हुए कहा कि जब तक भरोसा नहीं मिलता, वे गेट नहीं खोलेंगी। साथ ही जबरन कार्रवाई होने पर आत्मदाह की चेतावनी भी दी।

वहीं दूसरे पक्ष की विजया सिंह ने बेटी द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि विवाद को समाप्त करने के लिए वह बातचीत को तैयार हैं।

क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि विवाद बढ़ने पर कभी भी अप्रिय स्थिति उत्पन्न हो सकती है। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी दोनों पक्षों को समझाने और स्थिति सामान्य करने का प्रयास करते रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x