वाराणसी। सिंधी समाज की प्रमुख महिला संगठन बागबान महिला संस्था द्वारा सोमवार को सोनिया स्थित झूलेलाल मंदिर परिसर के समीप सेवा कार्य का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए शरबत एवं प्रसाद का वितरण किया गया। प्रसाद में बिस्किट, टॉफी, लड्डू, चना सहित विभिन्न खाद्य सामग्री शामिल रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान झूलेलाल की आरती, हनुमान चालीसा एवं हनुमान जी की आरती के साथ हुआ। इसके पश्चात भोग अर्पित कर सेवा कार्य प्रारंभ किया गया। पूरे आयोजन में श्रद्धा, भक्ति और सेवा भावना का सुंदर समन्वय देखने को मिला।
कार्यक्रम संस्था की अध्यक्ष निधि लालवानी, सचिव कीर्ति बिजलानी एवं कोषाध्यक्ष जया पाहुजा के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर कृतिका अलवानी, नीलम वासवानी, गीतू कुंदनानी, कोमल लालवानी, भावना सुनेजा, भावना शीतलनी, रोशनी हिरानी, वर्षा बालचंदानी, ज्ञानी प्रद्वानी, मधु विशनानी, मिस्टी वाधवानी, पूर्णिमा खत्री, मधु डोडवानी, पायल रजवानी, दिशा तुलसियानी, मेहर चावला, मुस्कान रुपानी, वर्षा लालवानी, हर्षा केसवानी, पूजा बदलनी, मधु मोटवानी, सुनीता पंजवानी, पूजा लखमानी, श्वेता चांगारानी, संजना रुपानी एवं संगीता बढ़ानी सहित अनेक सदस्यों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया











