Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » बंगाल–असम में जीत पर दशाश्वमेध में जश्न, व्यापारियों ने बांटी मिठाई

बंगाल–असम में जीत पर दशाश्वमेध में जश्न, व्यापारियों ने बांटी मिठाई

Share this post:

वाराणसी। पश्चिम बंगाल और असम में भारतीय जनता पार्टी की जीत की खुशी काशी के दशाश्वमेध क्षेत्र में भी उत्साह के साथ मनाई गई। दशाश्वमेध व्यापार मंडल समिति एवं क्षेत्रीय व्यापारियों ने चितरंजन पार्क के समीप एकत्र होकर जोरदार जश्न मनाया। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर जीत की बधाई दी और “पीएम नरेंद्र मोदी जिंदाबाद” के नारे लगाए। ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच लोगों ने खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर राहगीरों और आसपास के लोगों के बीच बूंदी के लड्डू एवं झालमूड़ी का वितरण कर जनसमर्थन और उत्साह को साझा किया गया।

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि यह जीत विकास, सुशासन और जनविश्वास की जीत है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में देश के विभिन्न राज्यों में भी विकास की गति और तेज होगी तथा आम जनता को इसका लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर सभासद व नगर निगम उपसभापति नरसिंह दास बाबा, रमेश तिवारी, सुरेश तुलस्यान, कन्हैया दुबे, दिनेश गौड़, बंटी पाठक सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में पार्टी नेतृत्व को बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x