Follow us on

Home » संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय » आधुनिकता के साथ परंपरा का समन्वय बनेगा शताब्दी भवन की पहचान – कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा

आधुनिकता के साथ परंपरा का समन्वय बनेगा शताब्दी भवन की पहचान – कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा

Share this post:

वाराणसी। सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने आज विश्वविद्यालय परिसर स्थित “शताब्दी भवन अतिथि गृह” में चल रहे नवीनीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संकायाध्यक्षों एवं चीफ प्रॉक्टर सहित अन्य अधिकारियों के साथ भूतल एवं प्रथम तल के कक्षों, सभागार और मिनी हाल की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान भवन की आंतरिक साज-सज्जा, फॉल सीलिंग, वातानुकूलन (एसी) व्यवस्था तथा बैठने की सुविधाओं पर विशेष चर्चा की गई। कुलपति ने निर्देश दिए कि नवीनीकरण कार्यों में आधुनिक सुविधाओं के साथ विश्वविद्यालय की पारंपरिक गरिमा का संतुलित समावेश सुनिश्चित किया जाए, जिससे यह भवन अतिथि सत्कार एवं अकादमिक आयोजनों के लिए आदर्श केंद्र के रूप में विकसित हो सके।

कुलपति प्रो. शर्मा ने कहा कि शताब्दी भवन विश्वविद्यालय की गरिमा और प्रतिष्ठा का प्रतीक है। इसका नवीनीकरण इस दृष्टि से किया जा रहा है कि यहां आने वाले विद्वानों एवं अतिथियों को उच्च स्तरीय सुविधाएं प्राप्त हों और यह भवन विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक पहचान को और अधिक सुदृढ़ बनाए।

इसके पश्चात कुलपति ने लाल भवन में चल रहे नवीनीकरण कार्यों का भी निरीक्षण किया और संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी तथा सभी परियोजनाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण की जाएं।

इस अवसर पर कुलसचिव राकेश कुमार, प्रो. जीतेन्द्र कुमार, प्रो. रजनीश कुमार शुक्ल, प्रो. रमेश प्रसाद, प्रो. महेन्द्र पाण्डेय, प्रो. विधु द्विवेदी, प्रो. शैलेश कुमार मिश्र एवं प्रो. दिनेश कुमार गर्ग सहित अन्य अधिकारी एवं संकायाध्यक्ष उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x