Follow us on

Home » संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय » “विश्व श्रमिक दिवस पर कर्मयोगियों को नमन, श्रम सम्मान का आह्वान” — कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा

“विश्व श्रमिक दिवस पर कर्मयोगियों को नमन, श्रम सम्मान का आह्वान” — कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा

Share this post:

 

वाराणसी, 01 मई 2026। विश्व श्रमिक दिवस के पावन अवसर पर संपूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने समस्त श्रमिक बंधुओं को विनम्र नमन करते हुए उनके अमूल्य योगदान को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताया।

अपने संदेश में कुलपति प्रो. शर्मा ने कहा कि श्रमिक वर्ग अपने अथक परिश्रम, निष्ठा और समर्पण से समाज एवं राष्ट्र की प्रगति को निरंतर गति प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि श्रम ही सृजन का मूल आधार है और मानव सभ्यता की उन्नति का वास्तविक प्रेरक तत्व भी श्रम ही है। प्रत्येक श्रमिक अपने कार्य के माध्यम से न केवल अपने जीवन को संवारता है, बल्कि सामाजिक, आर्थिक एवं राष्ट्रीय विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने श्रमिकों को मिष्ठान वितरित कर “श्रम दिवस” की सार्थकता को रेखांकित किया तथा श्रम के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का भाव व्यक्त किया।

उन्होंने आगे कहा कि समाज में श्रम के प्रति सम्मान की भावना को सुदृढ़ करना अत्यंत आवश्यक है। श्रमिकों के अधिकारों की सुरक्षा, उनके कल्याण एवं गरिमामय जीवन सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि एक न्यायपूर्ण, समतामूलक और संवेदनशील समाज की स्थापना तभी संभव है, जब श्रम को उसका उचित सम्मान प्राप्त हो।

अंत में कुलपति प्रो. शर्मा ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे श्रम के महत्व को आत्मसात करें तथा श्रमिकों के सम्मान, सुरक्षा और उत्थान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएँ। उन्होंने सभी श्रमिक बंधुओं को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x