Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » महिला सशक्तिकरण की मिसाल: 491 महिला आरक्षियों की पासिंग आउट परेड का ग्रैंड रिहर्सल सम्पन्न

महिला सशक्तिकरण की मिसाल: 491 महिला आरक्षियों की पासिंग आउट परेड का ग्रैंड रिहर्सल सम्पन्न

Share this post:

वाराणसी। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन में प्रशिक्षणरत महिला आरक्षियों की प्रस्तावित पासिंग आउट परेड को लेकर शुक्रवार को भव्य ग्रैंड रिहर्सल आयोजित किया गया। इस दौरान महिला प्रशिक्षुओं ने अनुशासन, समन्वय और दक्षता का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उपस्थित अधिकारियों को प्रभावित किया।

पुलिस विभाग के अनुसार, वर्तमान में 491 महिला आरक्षियां आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं, जो जल्द ही पुलिस सेवा में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। पासिंग आउट परेड के लिए कुल 18 टोलियों का गठन किया गया है, जिनमें सभी प्रशिक्षु शामिल होंगी।

प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रथम परेड कमाण्डर रेनू, द्वितीय रोशनी गुप्ता और तृतीय रोशनी देवी सहित 18 महिला आरक्षियों को मुख्य समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

यह पासिंग आउट परेड 26 अप्रैल 2026 को सुबह 08:30 बजे आयोजित होगी, जिसे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लाइव संबोधित करेंगे। यह अवसर प्रशिक्षु महिला आरक्षियों के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि परेड के उपरांत सभी महिला आरक्षियों को विभिन्न थानों में तैनात किया जाएगा, जहां वे महिला सुरक्षा, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने और आमजन की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरि मीणा, अपर पुलिस आयुक्त अपराध आलोक प्रियदर्शी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x