Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » 24 घंटे के भीतर नाबालिग अपहृता सकुशल बरामद, शिवपुर पुलिस की तत्परता

24 घंटे के भीतर नाबालिग अपहृता सकुशल बरामद, शिवपुर पुलिस की तत्परता

Share this post:

वाराणसी। पुलिस कमिश्नरेट के वरुणा जोन अंतर्गत थाना शिवपुर पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए 17 वर्षीय अपहृता को महज 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 23 अप्रैल को एक व्यक्ति ने अपनी 17 वर्षीय पुत्री के स्कूल जाने के लिए घर से निकलने के बाद न तो स्कूल पहुंचने और न ही वापस घर लौटने की सूचना थाना शिवपुर में दी। इस पर पुलिस ने तत्काल धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस आयुक्त के निर्देशन एवं उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन में शिवपुर पुलिस टीम ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर तेजी से कार्रवाई करते हुए 24 अप्रैल को लगभग 11:55 बजे कस्बा शिवपुर क्षेत्र से अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया।

मामले की विवेचना उपनिरीक्षक जगनारायण द्वारा की जा रही है। पुलिस ने बताया कि बरामदगी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक जगनारायण, महिला उपनिरीक्षक प्रतिभा शाही एवं हेड कांस्टेबल वसीम खां की प्रमुख भूमिका रही। पुलिस की इस तत्परता और सूझबूझ की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x