वाराणसी। सिविल डिफेंस कलेक्ट्रेट प्रखंड की एक आवश्यक बैठक पहड़ियां स्थित एक लॉन में डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस दौरान सदस्यता अभियान को गति देने, नई नियुक्तियों को बढ़ावा देने, वर्तमान सदस्यों एवं वार्डेन के नवीनीकरण तथा परिवार रजिस्टर के अद्यतन जैसे विषय प्रमुख रूप से उठाए गए। डिवीजनल वार्डेन ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि इन कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रत्येक पोस्ट एवं सेक्टर स्तर पर नियमित मासिक बैठकें आयोजित की जाएं, जिससे संगठन की गतिविधियों में निरंतरता बनी रहे और आपसी समन्वय और अधिक सुदृढ़ हो।

बैठक का संचालन डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविंद विश्वकर्मा ने किया। इस अवसर पर राजेश कुमार सिंह, राजेश मोदनवाल, संजय कुमार, अंजनी कुमार सिंह, अरुण जायसवाल, कंचन गुप्ता, अयन बोस, सोनम प्रसाद, जयप्रकाश, विनय, ऋषभ, आरती सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।








