Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » दहेज उत्पीड़न के बाद युवती की मौत के मामले में सास-ससुर गिरफ्तार

दहेज उत्पीड़न के बाद युवती की मौत के मामले में सास-ससुर गिरफ्तार

Share this post:

वाराणसी। थाना बड़ागांव क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न के बाद हुई एक युवती की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतका के सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपितों को मुखबिर की सूचना पर पांचोशिवाला से हरहुआ जाने वाले मार्ग से पकड़ा गया।

पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन कार्यालय से जारी जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपितों में बच्चेलाल (लगभग 50 वर्ष) और उनकी पत्नी रेनू देवी (लगभग 47 वर्ष) शामिल हैं, जो ग्राम सालिवाहनपुर (नेवादा), थाना बड़ागांव के निवासी हैं। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बताया गया कि इस प्रकरण में मृतका के पति अनील कुमार को पुलिस पहले ही 26 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि अन्य आरोपितों की तलाश जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका अंजली भारती का विवाह 19 अप्रैल 2025 को हुआ था। विवाह के बाद ससुराल पक्ष द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि उससे फोन कराकर भी मायके पक्ष पर दहेज की मांग पूरी करने का दबाव बनाया जाता था।

परिजनों के अनुसार, दहेज देने से इनकार करने पर अंजली को मायके भेज दिया गया था। बाद में 15 मार्च 2026 को उसे दोबारा ससुराल भेजा गया। 24 मार्च को उसने फोन कर पुनः उत्पीड़न की जानकारी दी। कुछ ही देर बाद ससुराल पक्ष से सूचना मिली कि उसने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने दरवाजा खुलवाया तो अंजली बेड पर मृत पाई गई।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x