वाराणसी। आशापुर स्थित रुद्रा बुद्धा इंक्लेव रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी में गुरुवार को नंदी भगवान की प्राण प्रतिष्ठा विधि-विधान एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। कार्यक्रम के दौरान ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कराई।
मुख्य पुजारी हलफनाथ मिश्रा के सानिध्य में सोसाइटी अध्यक्ष कल्पना तिवारी एवं डॉ. आलोक कुमार तिवारी के नेतृत्व में प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन संपन्न कराया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने नंदी भगवान के साथ सोसाइटी परिसर की परिक्रमा कर धर्म लाभ अर्जित किया।
कार्यक्रम में डॉ. आलोक कुमार तिवारी, कल्पना तिवारी, गोपाल शंकर राय, जमुना प्रसाद विश्वकर्मा, आशीर्वाद सिंह, साधना पांडे, रविंद्र नाथ श्रीवास्तव सहित सोसाइटी के अनेक सदस्य व श्रद्धालु उपस्थित रहे।

सोसाइटी मैनेजर आशीर्वाद सिंह ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रही और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।








