Follow us on

Home » संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय » राष्ट्रीय संगोष्ठी में ‘विश्व की बदलती व्यवस्था में भारत की भूमिका’ पर होगा मंथन

राष्ट्रीय संगोष्ठी में ‘विश्व की बदलती व्यवस्था में भारत की भूमिका’ पर होगा मंथन

Share this post:

 

वाराणसी। सामाजिक विज्ञान विभाग, सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय एवं इण्डियन एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (आईएजे) के संयुक्त तत्वावधान में 22 अप्रैल 2026 (बुधवार) को प्रातः 11:30 बजे योग साधना केंद्र, सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में “विश्व की बदलती व्यवस्था – भारत की भूमिका” विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. बिहारी लाल शर्मा (कुलपति) एवं प्रो. प्रेम नारायण सिंह (निदेशक, अंतर विश्वविद्यालय अध्यापक शिक्षा केन्द्र) द्वारा की जाएगी।

आयोजन का उद्देश्य वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में हो रहे राजनीतिक, आर्थिक एवं सामाजिक परिवर्तनों के बीच भारत की भूमिका पर गहन विमर्श करना है। संगोष्ठी में शिक्षाविद, शोधार्थी एवं विषय विशेषज्ञ अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।

इस संबंध में सामाजिक विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. शैलेश कुमार मिश्र एवं आईएजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. कैलाश सिंह विकास ने मीडिया प्रतिनिधियों से कार्यक्रम के कवरेज हेतु उपस्थित रहने की अपील की है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x