Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » व्यापारियों ने नवनियुक्त डीसीपी से मिलकर उठाईं सुरक्षा व यातायात की समस्याएं

व्यापारियों ने नवनियुक्त डीसीपी से मिलकर उठाईं सुरक्षा व यातायात की समस्याएं

Share this post:

वाराणसी। पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के गोमती ज़ोन की नवनियुक्त डीसीपी नीतू कादयान से क्षेत्रीय व्यापार मंडलों के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को बाबतपुर स्थित कार्यालय में शिष्टाचार भेंट कर उन्हें बधाई दी और व्यापार से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।

प्रतिनिधिमंडल में व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, जिला अध्यक्ष शुभम सिंह, फूलपुर व्यापार मंडल के राजकुमार गुप्ता ‘राजू’, विक्की गोंड, मंगारी व्यापार मंडल अध्यक्ष पप्पू सिंह, महिला अध्यक्ष अनिता सिंह व विरेंद्र सिंह शामिल रहे। सभी ने डीसीपी का अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया।

इस दौरान व्यापारियों ने क्षेत्रीय बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने, यातायात की दिक्कतों को दूर करने सहित अन्य व्यापारिक समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।

डीसीपी नीतू कादयान ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही सभी व्यापार मंडलों के साथ एक संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी तथा थाना स्तर पर भी प्रत्येक माह नियमित बैठक कर समन्वय को मजबूत किया जाएगा, ताकि कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनी रहे।

डीसीपी से वार्ता और मिले आश्वासन के बाद व्यापारियों में उम्मीद जगी है कि उनकी समस्याओं का त्वरित व प्रभावी समाधान सुनिश्चित हो सकेगा।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x