Follow us on

Home » Uncategorized » बुधवार, 15 अप्रैल 2026 के मुख्य समाचार

बुधवार, 15 अप्रैल 2026 के मुख्य समाचार

Share this post:

 

🔶ईरान की 5 खाड़ी देशों को खरी-खरीः आपके कारण युद्ध में बहुत नुकसान हुआ, “अब हर्जाना भी तुम भरो”।

 

🔶ईरान ने फिर की भारत की खुलकर तारीफ, कहा- “शुक्रिया…भारतीयों जैसा सच्चा दिल कहीं नहीं”।

 

🔶हॉर्मुज़ पर चीन का ईरान को खुला समर्थन; अमेरिका को सख्त संदेश-“हमारे मामलों में टांग मत अड़ाओ वर्ना…”।

 

🔶अमेरिका की बंदरगाहों पर नाकेबंदी लागू, वेंस बोले- “जैसे को तैसा…अब कोई ईरानी जहाज बाहर नहीं निकल पाएगा’।

 

🔶ईरान के साथ अगले दो दिनों में फिर से बातचीत शुरू हो सकती है, डोनाल्ड ट्रंप ने कही बङी बात।

 

🔶अंडमान के समंदर में रोहिंग्या-बांग्लादेशियों को ले जा रही नाव डूबी, 250 लापता।

 

🔶543 नहीं, लोकसभा में होंगे 850 सांसद… सांसदों को दिए गए 3 नए बिलों के मसौदे।

 

🔶PAK में वार्ता फेल होने के बाद पहली बार PM मोदी की ट्रंप से बात, 40 मिनट चर्चा।

 

🔶बिहार में आज 3 नेता ही शपथ लेंगे; CM सम्राट चौधरी के साथ Dy CM बिजेंद्र और विजय।

 

🔶NSA डोभाल बोले- जंग का मकसद दुश्मन का मनोबल तोड़ना: देश की सुरक्षा सिर्फ सेना की ताकत से तय नहीं होती, जनता की इच्छाशक्ति सबसे जरूरी।

 

🔶गुरुग्राम में मैनेजर को मारकर दंगा भड़काने की प्लानिंग: कर्मचारियों के वॉट्सएप ग्रुप्स में मैसेज- बीयर की बोतल में पेट्रोल भरो; अब तक 61 गिरफ्तार।

 

🔶काशी में डॉक्टर के लैपटॉप से मिला आतंकी कनेक्शन: बेटा करता था चैटिंग, ATS ने 7 घंटे खंगाले मोबाइल-बैंक अकाउंट।

 

🔶महिला आरक्षण पर PM की महिलाओं के नाम चिट्‌ठी: लिखा- भारत की बेटियों से उनके हक के लिए सालों तक इंतजार करने नहीं कह सकते।

 

🔶इस साल मानसून कमजोर रहेगा, अल-नीनो के कारण देरी संभव: करीब 80 सेमी बारिश का अनुमान, 8 साल में सबसे कम; मौसम गर्म रहेगा।

 

🔶पाकिस्तान शांतिदूत या रणनीतिक धोखेबाज? ईरान-अमेरिका विवाद के बीच पाक की सऊदी से ‘सीक्रेट डील’।

 

🔶रेप के आरोपी खरात के ठिकानों पर ED का छापा: 52 संपत्तियां रडार पर; अश्लील वीडियो और धार्मिक सामान से करोड़ों की कमाई।

 

🔶पाकिस्तान-चीन के खिलाफ तीनों सेनाओं की दो संयुक्त कमान: तीन थियेटर कमान का ब्लू प्रिंट तैयार; वाइस CDS का पद भी बनेगा।

 

🔶छत्तीसगढ़- वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटा, 12 की मौत: 30-40 मजदूर झुलसे, 16 की हालत गंभीर; परिजनों का हंगामा, 5-5 लाख मुआवजे की घोषणा।

 

🔶समुद्र में नई चुनौती: बलूच विद्रोहियों ने अपनी ‘नेवल विंग’ बनाने की घोषणा की, पाक के सामने खड़ा हुआ बड़ा सुरक्षा संकट।

 

🔷कोलकाता IPL सीजन में चौथा मैच हारी: चेन्नई ने 32 रन से हराया; नूर अहमद ने 3 विकेट झटके, सैमसन ने 48 रन बनाए।

 

 

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x