Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » ऋतुरंग उत्सव में भारतीय संस्कृति का अनुपम संगम, कलाकारों ने बांधा समां

ऋतुरंग उत्सव में भारतीय संस्कृति का अनुपम संगम, कलाकारों ने बांधा समां

Share this post:

 

वाराणसी। नगर की प्रसिद्ध सामाजिक संस्था शिव बारात समिति वाराणसी एवं उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को दुर्गाकुंड स्थित कबीर नगर पार्क में “ऋतुरंग सांस्कृतिक संध्या उत्सव” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि दक्षिणी विधायक नीलकंठ तिवारी, उद्योगपति एवं समाजसेवी दीपक बजाज तथा पद्मश्री पं. शिवनाथ मिश्र समेत अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है, जहां ऋतुएं केवल मौसम परिवर्तन नहीं, बल्कि जीवन के विविध रंगों का उत्सव हैं। “ऋतुरंग” उन्हीं भावनाओं, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत का जीवंत स्वरूप है। यह आयोजन देश की माटी की सोंधी खुशबू, किसानों की मेहनत, उनके सपनों और खुशियों का प्रतीक है।

संस्था के संस्थापक दिलीप सिंह ने बताया कि यह आयोजन किसानों को समर्पित था। पूरे स्थल को ग्रामीण परिवेश के रूप में सजाया गया, जिससे आगंतुकों को गांव की संस्कृति और जीवन शैली का अनुभव हो सके। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को संरक्षित करना और समाज को एक सूत्र में जोड़ना है। “हर किसान एक कलाकार है और हर फसल एक नई उम्मीद की कहानी कहती है,” उन्होंने जोड़ा।

सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध कलाकारों ने लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी, वहीं भांगड़ा, दिद्दा सहित विभिन्न लोकनृत्यों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले दर्जनों विशिष्ट व्यक्तियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सीए गौरव अग्रवाल, कमल कुमार सिंह, देवव्रत मिश्र, राजू वर्मा, महेश चंद्र महेश्वरी, रचना अग्रवाल सहित हजारों की संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x