Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » सोनभद्र में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद/राष्ट्रीय बजरंग दल की जिला बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार पर जोर

सोनभद्र में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद/राष्ट्रीय बजरंग दल की जिला बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार पर जोर

Share this post:

 

सोनभद्र, 12 अप्रैल 2026। जनपद सोनभद्र के राबर्ट्सगंज स्थित दशमहाविद्या शक्ति पीठ दण्डईट बाबा मंदिर प्रांगण (हाइडल के पास) में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल की जिला बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, आगामी कार्यक्रमों एवं रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में काशी प्रांत के संगठन महामंत्री संजय दुबे एवं राष्ट्रीय बजरंग दल काशी प्रांत के प्रांत महामंत्री अर्जुन कुमार मौर्य की विशेष उपस्थिति रही। दोनों पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर बल दिया।

बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि जिले के प्रत्येक ब्लॉक और गली स्तर तक श्री हनुमान चालीसा केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा। साथ ही हिंदू समाज की सुरक्षा एवं विभिन्न सामाजिक मुद्दों को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

इस अवसर पर संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा भी की गई। इनमें अनुपम पांडे को जिला अध्यक्ष (अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद), विश्वनाथ प्रसाद को जिला महामंत्री, धीरेन्द्र कुमार सिंह को जिला अध्यक्ष (राष्ट्रीय बजरंग दल), मयंक भारत को जिला महामंत्री (राष्ट्रीय बजरंग दल) बनाया गया। इसके अतिरिक्त नौगढ़ ब्लॉक में अभिषेक कुमार सिंह को अध्यक्ष, प्रशांत कुमार सिंह को महामंत्री तथा वीरेंद्र कुमार को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

बैठक में यह भी तय किया गया कि आगामी तीन महीनों में पूरे जनपद में संगठन को मजबूत करने के लिए ब्लॉक स्तर पर टीमों का गठन किया जाएगा और विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से संगठनात्मक गतिविधियों को गति दी जाएगी।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x