Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » प्रदर्शन पर सख्ती: दो थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, कई में फेरबदल

प्रदर्शन पर सख्ती: दो थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, कई में फेरबदल

Share this post:

 

वाराणसी, 11 अप्रैल 2026। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल ने सैनिक सम्मेलन व मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी में स्पष्ट संदेश दिया कि अब वही थानाध्यक्ष पद पर बना रहेगा, जो उत्कृष्ट कार्य, प्रभावी अपराध नियंत्रण और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण में सफल होगा। प्रदर्शन आधारित जवाबदेही तय करते हुए निष्क्रियता पर सख्त रुख अपनाया गया और माह भर में उल्लेखनीय कार्य न करने पर दो थानाध्यक्षों को लाइन हाजिर कर दिया गया।

प्रभारी निरीक्षक लोहता राजबहादुर मौर्य एवं प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर सुधीर कुमार त्रिपाठी को पुलिस लाइन भेजा गया है। वहीं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए कई निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। सधुवन राम को कपसेठी से चोलापुर, दुर्गा सिंह को पुलिस लाइन से भेलूपुर, उपनिरीक्षक दिगम्बर उपाध्याय को पीआरओ से लोहता थानाध्यक्ष तथा उपनिरीक्षक विकास कुमार मौर्या को चिरईगांव चौकी से कपसेठी थानाध्यक्ष बनाया गया है।

यातायात लाइन स्थित नवीन सभागार में आयोजित सम्मेलन में पुलिस आयुक्त ने कर्मचारियों की समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण, एनपीएस, आवास, मूलभूत सुविधाओं एवं कर्मचारी कल्याण से जुड़े मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। अपराध समीक्षा के दौरान बीट आरक्षियों की जिम्मेदारी स्पष्ट करते हुए ई-समन प्रणाली, यक्ष ऐप और iGOT कर्मयोगी पोर्टल का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करने को कहा गया।

उन्होंने लंबित विवेचनाओं को प्राथमिकता पर निपटाने, सामान्य मामलों में 30 दिन और गंभीर मामलों में 45 दिन के भीतर चार्जशीट दाखिल करने के निर्देश दिए। गोतस्करी, चोरी, धोखाधड़ी, एनडीपीएस व साइबर अपराधियों के खिलाफ गुण्डा एक्ट व गैंगस्टर की कार्रवाई तेज करने पर जोर दिया गया।

यातायात व्यवस्था सुधार के लिए आरटीसी (Reducing Traffic Congestion) योजना के तहत चिन्हित मार्गों पर विशेष निगरानी, 30 अप्रैल तक जाम में 25 प्रतिशत कमी और 5E मॉडल—एजुकेशन, एनफोर्समेंट, इंजीनियरिंग, एन्क्रोचमेंट रिमूवल व ई-रिक्शा संचालन—को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए गए। साथ ही बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, रांग साइड जैसे नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए।

महिला अपराधों में जीरो टॉलरेंस नीति, अवैध गतिविधियों पर विशेष अभियान, जनसंवाद बढ़ाने, घटनाओं की त्वरित सूचना और गर्मी को देखते हुए अग्निशमन इकाइयों की तैयारी सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया। गोष्ठी में अपर पुलिस आयुक्त अपराध आलोक प्रियदर्शी, अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा सहित सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x