Follow us on

Home » ब रे का » विश्व पार्किन्सन दिवस पर बरेका अस्पताल में जागरूकता व स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम

विश्व पार्किन्सन दिवस पर बरेका अस्पताल में जागरूकता व स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम

Share this post:

वाराणसी। विश्व पार्किन्सन दिवस के अवसर पर बरेका केंद्रीय चिकित्सालय में शनिवार को स्वास्थ्य जागरूकता एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाप्रबंधक आशुतोष पंत के दिशा-निर्देशन एवं प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए डॉ. देवेश कुमार ने इस वर्ष की थीम “देखभाल की कमी को दूर करना” पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पार्किन्सन एक न्यूरोलॉजिकल बीमारी है, जिसमें व्यक्ति की चाल, संतुलन और समन्वय प्रभावित हो जाते हैं। इसके चलते शरीर में कंपन, अकड़न, बोलने और सीखने की क्षमता में बदलाव जैसे लक्षण दिखाई देते हैं, जिससे दुर्घटना और हड्डियों के फ्रैक्चर का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने नियमित शारीरिक श्रम, पौष्टिक आहार, समय पर देखभाल और शीघ्र उपचार पर जोर दिया।

इस दौरान वरिष्ठ मंडल चिकित्साधिकारी एवं अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय सिंह दुर्गा प्रसाद ने हड्डियों की मजबूती और उपचार पर विस्तृत जानकारी दी। वहीं मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल से आए वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिनव कुमार ने उन्नत रोबोटिक सर्जरी पर व्याख्यान दिया तथा वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल चिकित्साधिकारी एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मधुलिका सिंह, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित गुप्ता, डॉ. गौरव सिंह एवं डॉ. अभिषेक ने भी स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के महत्व पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य नर्सिंग सुपरिटेंडेंट कमला श्रीनिवासन सहित चंद्रकला राव, सीता कुमारी सिंह, एलिस कुजूर, आरती, उषा जैसल, संजूलता गौतम, कार्यालय अधीक्षक राजेश कुमार, देवता नंद तिवारी, ईसीजी तकनीशियन दुर्गेश नंदन श्रीवास्तव तथा अस्पताल स्टाफ के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x