Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » कैंट रेलवे स्टेशन के पास हंगामा: 10 महिलाएं गिरफ्तार, शांति भंग करने पर कार्रवाई

कैंट रेलवे स्टेशन के पास हंगामा: 10 महिलाएं गिरफ्तार, शांति भंग करने पर कार्रवाई

Share this post:

 

वाराणसी, 10 अप्रैल 2026। थाना सिगरा पुलिस ने सार्वजनिक स्थल पर आपसी विवाद कर राहगीरों व श्रद्धालुओं को परेशान करने के मामले में 10 महिला अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि कैंट रेलवे स्टेशन के पास पिलर नंबर 60-61 के निकट कुछ महिलाएं आपस में विवाद कर रही हैं और आने-जाने वाले लोगों को भी असुविधा पहुंचा रही हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पहले उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति बिगड़ती देख शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी को हिरासत में ले लिया गया।पुलिस ने बताया कि सभी अभियुक्तों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत कार्रवाई करते हुए 10 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार किया गया। घटना स्थल थाना सिगरा के रोडवेज चौकी क्षेत्र में स्थित सार्वजनिक स्थान है।इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र के नेतृत्व में उपनिरीक्षक कुमार गौरव सिंह, दुर्गा प्रसाद, प्रशांत कुमार बंधु, जावेद अशरफ सहित महिला उपनिरीक्षक प्रेमलता सिंह, कुसुम जायसवाल, काजोल सिंह और पुलिस की टीम शामिल रही। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x