Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » कच्ची शराब के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, 10 लीटर के साथ तस्कर गिरफ्तार

कच्ची शराब के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, 10 लीटर के साथ तस्कर गिरफ्तार

Share this post:

 

वाराणसी। अपराध एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फूलपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के निर्देशन में संचालित ऑपरेशन चक्रव्यूह के अंतर्गत गुरुवार को क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कंजर बस्ती, बहद ग्राम फूलपुर के पास छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने अमित कुमार अग्रहरि (44) निवासी फूलपुर बाजार को अवैध कच्ची शराब की बिक्री करते हुए धर दबोचा।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त के कब्जे से एक जरीकेन में करीब 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना फूलपुर में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह गैर-जनपद से कच्ची शराब लाकर अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए उसकी बिक्री करता था और घटना के समय भी वह बिक्री के उद्देश्य से मौके पर मौजूद था।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x