Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » रेवड़ी तालाब स्थित मदरसे में योग प्रशिक्षण, 200 बच्चों ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा

रेवड़ी तालाब स्थित मदरसे में योग प्रशिक्षण, 200 बच्चों ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा

Share this post:

 

वाराणसी। रेवड़ी तालाब स्थित जामिया फ़ारूक़ीय मदरसे में सोमवार को स्वास्थ्य जागरूकता एवं शारीरिक-मानसिक संतुलन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लगभग 200 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योग के विभिन्न अभ्यास सीखे।

कार्यक्रम का संचालन योग प्रशिक्षक मनीष कुमार पाण्डेय ने किया, जो भेलूपुर स्थित स्वामी विवेकानंद स्मारक चिकित्सालय के योग वेलनेस सेंटर से जुड़े हैं। उन्होंने बच्चों को ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन जैसे सरल योगासन का अभ्यास कराया, जिससे शरीर में लचीलापन बढ़ाने और रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने पर बल दिया गया।

इसके साथ ही अनुलोम-विलोम और कपालभाति जैसे प्राणायाम के माध्यम से श्वसन तंत्र को सुदृढ़ करने के तरीके भी बताए गए। प्रशिक्षक ने कहा कि नियमित योगाभ्यास से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि मानसिक एकाग्रता, आत्मविश्वास और अनुशासन का भी विकास होता है। उन्होंने बच्चों को प्रतिदिन कम से कम 20 से 30 मिनट योग करने के लिए प्रेरित किया।

स्वामी विवेकानंद स्मारक चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. क्षितिज तिवारी (एमडी मेडिसिन) ने बताया कि चिकित्सालय में संचालित योग वेलनेस सेंटर पर प्रतिदिन योग कक्षाएं आयोजित होती हैं, जहां बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष प्रशिक्षण लेने पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि कमर दर्द, उच्च रक्तचाप, मधुमेह आदि से पीड़ित मरीजों के लिए योग विशेष रूप से लाभकारी साबित हो रहा है।

कार्यक्रम के दौरान मदरसे के शिक्षकों ने भी सक्रिय सहयोग किया और योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने की आवश्यकता पर बल दिया। बच्चों में योग के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला और उन्होंने इसे नियमित रूप से अपनाने का संकल्प लिया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x