Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » चितईपुर पुलिस की कार्रवाई: मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार, अंडरपास से दबोचे गए

चितईपुर पुलिस की कार्रवाई: मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार, अंडरपास से दबोचे गए

Share this post:

 

वाराणसी, 03 अप्रैल। पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के काशी जोन अंतर्गत थाना चितईपुर पुलिस ने मारपीट के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई।

पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर एवं प्रभारी निरीक्षक चितईपुर के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में आयुष राय (20 वर्ष) निवासी लखनऊ (वर्तमान पता बिरला छात्रावास, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय) तथा विशाल यादव (20 वर्ष) निवासी चंदौली (वर्तमान पता छित्तूपुर, थाना लंका) शामिल हैं।

दोनों आरोपियों को 02 अप्रैल 2026 को रात करीब 9 बजे मोहन सराय अंडरपास के पास से दबोचा गया। इनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार, आयुष राय का पूर्व में भी थाना लंका में आपराधिक इतिहास दर्ज है।गिरफ्तारी के बाद थाना चितईपुर पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार गौतम, उपनिरीक्षक रवि चौहान, उपनिरीक्षक धनंजय मिश्रा, कांस्टेबल कमल किशोर, अंकित सोनकर, आदित्य तिवारी एवं सर्विलांस सेल के प्रशांत तिवारी ने इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x