Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » मां विंध्यवासिनी का भव्य श्रृंगार, कसेरा समाज ने निकाली बधावा यात्रा

मां विंध्यवासिनी का भव्य श्रृंगार, कसेरा समाज ने निकाली बधावा यात्रा

Share this post:

वाराणसी। माँ विंध्यवासिनी श्रृंगार समिति के तत्वावधान में काशीपुरा स्थित माँ जगत जननी जगदम्बा माँ विंध्यवासिनी का अत्यंत भव्य एवं आकर्षक श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर धार्मिक आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम के अंतर्गत काशीपुरा स्थित गंगू का शिवाला अखाड़ा से माँ विंध्यवासिनी चालीसा एवं स्तोत्र पाठ के उपरांत पारंपरिक विधि से बधावा यात्रा निकाली गई। कसेरा समाज के प्रत्येक परिवार ने श्रद्धा भाव से माला, प्रसाद, चुनरी, नारियल एवं फलों से सजे थाल तैयार कर यात्रा में सहभागिता निभाई।

जयकारों के साथ निकली यह विशाल शोभायात्रा अखण्ड दीप एवं धातु निर्मित ध्वजा के साथ काशीपुरा से बुलानाला, चौक और गोविन्दपुरा होते हुए माता के दरबार पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष, बुजुर्ग एवं युवा शामिल रहे, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया।

मंदिर पहुंचने पर भक्तों ने प्रसाद से भरे थाल माता के चरणों में अर्पित किए। इसके पश्चात विंध्यवासिनी स्तोत्र का पाठ एवं मातारानी की भव्य आरती संपन्न हुई। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र “जय माता दी” के जयघोष से गूंजता रहा।

इस अवसर पर अध्यक्ष विनोद कसेरा, उपाध्यक्ष रतन लाल, महामंत्री घनश्याम कसेरा, उपमंत्री संतोष कसेरा, कोषाध्यक्ष चन्द्र कसेरा, संगठन मंत्री बुद्ध लाल कसेरा, मीडिया प्रभारी अनिल कसेरा सहित अमन कसेरा, अर्जुन प्रसाद, सावन कसेरा, मुकेश कसेरा, विवेक कसेरा, रामकिशोर कसेरा, मनोहर लाल कसेरा समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x