Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » गंजारी स्टेडियम : 93 फीसदी काम पूरा, मई में होगा हैंडओवर

गंजारी स्टेडियम : 93 फीसदी काम पूरा, मई में होगा हैंडओवर

Share this post:

वाराणसी। जिले के गंजारी क्षेत्र में निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। परियोजना का करीब 93 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और शेष 7 फीसदी कार्य तेजी से कराया जा रहा है। कार्यदायी संस्था द्वारा पहले 21 अप्रैल तक स्टेडियम को हैंडओवर करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन अब इसे मई माह में पूर्ण कर हस्तांतरित करने की तैयारी चल रही है।

स्टेडियम परिसर में आधुनिक सुविधाओं के तहत फ्लड लाइट्स की स्थापना का कार्य पूरा हो चुका है। वहीं दर्शकों के लिए दीर्घाओं में सीटें लगाने का काम भी लगभग अंतिम चरण में है। निर्माण एजेंसियां शेष कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने के लिए युद्धस्तर पर जुटी हुई हैं।

गौरतलब है कि गंजारी स्टेडियम के तैयार होने के बाद वाराणसी को अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं मिलेंगी, जिससे न केवल खिलाड़ियों को बेहतर मंच मिलेगा, बल्कि शहर में बड़े क्रिकेट मुकाबलों के आयोजन का मार्ग भी प्रशस्त होगा।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x