वाराणसी। भारत विकास परिषद, काशी प्रदेश प्रांत उत्तर मध्य क्षेत्र द्वितीय की नीलकंठ शाखा का सत्र 2026-27 बुधवार को सेवा कार्य के साथ औपचारिक रूप से प्रारंभ हुआ। सत्र के प्रथम कार्यक्रम के रूप में गो-सेवा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक (निवर्तमान सह-कोषाध्यक्ष) सुनील अग्रहरि, प्रांतीय महासचिव सचिन अग्रवाल, निवर्तमान अध्यक्ष कमल कुमार सिंह, सचिव संजीव श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह, विष्णु दयाल सेठ, यशोदा बरनवाल एवं अध्यक्ष रवि प्रकाश बरनवाल की उपस्थिति में गौ-सेवा का कार्य संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में अंजना सिंह व उषा सिंह का विशेष सहयोग रहा। उन्होंने प्रातःकाल से ही मेहनत कर गौमाता के लिए रोटियां तैयार कर उपलब्ध कराईं। सेवा कार्य के दौरान सदस्यों द्वारा गौमाता को केला, खीरा, गुड़, चना एवं रोटियां अर्पित की गईं।

यह सेवा कार्यक्रम दुर्गाकुंड स्थित गुरुधाम चौराहे के निकट मणि मंदिर परिसर में आयोजित किया गया, जहां सदस्यों ने श्रद्धा और समर्पण भाव के साथ गो-सेवा कर सत्र का शुभारंभ किया।









