Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » धुरंधर हास्य महोत्सव में कवि इं. रामनरेश ‘नरेश’ को विशिष्ट सम्मान

धुरंधर हास्य महोत्सव में कवि इं. रामनरेश ‘नरेश’ को विशिष्ट सम्मान

Share this post:

वाराणसी। मूर्ख दिवस की पूर्व संध्या पर अस्सी घाट स्थित वसुधैव कुटुम्बकम के बैनर तले आयोजित धुरंधर हास्य महोत्सव में हास्य और व्यंग्य की रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच कवि इं. रामनरेश ‘नरेश’ को विशिष्ट सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अनोखे अंदाज में ‘पम्प (ट्रंप) को तेल लगाकर’ किया गया, जिसने शुरुआत से ही श्रोताओं को ठहाकों में डुबो दिया।

हास्य-व्यंग्य से सराबोर इस वार्षिक आयोजन में कवियों को प्रतीकात्मक और व्यंग्यात्मक उपहार भी भेंट किए गए। इनमें काशी की चर्चित अंडरगारमेंट कंपनी (यूजीसी) का लंगोटा, हारमुज से आए विशेष तेल की शीशी, मुंह बंद रखने के लिए ताला तथा महंगाई और बेरोजगारी से ‘निपटने’ के लिए लोटा बम, कटोरा बम और थरिया बम शामिल रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ छात्रा प्रिंसी की गणेश वंदना से हुआ, जबकि कठपुतली कलाकार मिथलेश दुबे ने सामाजिक विसंगतियों पर आधारित प्रस्तुति देकर दर्शकों को संदेश भी दिया और मनोरंजन भी किया। सहसंयोजक एडवोकेट रुद्रनाथ त्रिपाठी ‘पुंज’ ने ‘तेलाष्टक’ का पाठ कर माहौल को और रोचक बना दिया। नव संवत्सर के स्वागत में कवियों ने सामूहिक पिपरी वादन किया और उन्हें हास्य चश्मा पहनाकर मंचासीन किया गया।

सम्मान समारोह में हास्य कवि दिनेश देहाती को पं. धर्मशील चतुर्वेदी स्मृति धुरंधर हास्य सम्मान, पं. हरिराम त्रिवेदी को स्मृति लोक सम्मान, पं. चंद्रशेखर मिश्र को ओज सम्मान तथा पं. श्रीकृष्ण तिवारी स्मृति गीत सम्मान प्रदान किया गया।

महोत्सव में डॉ. जयंत शाह (उत्तराखंड), कृष्णकांत कामिल (प्रयागराज), बद्री विशाल, डॉ. धर्म प्रकाश मिश्रा, लक्ष्मीकांत निर्भीक एवं इं. रामनरेश ‘नरेश’ सहित कई कवियों ने अपनी हास्य रचनाओं से श्रोताओं को देर रात तक गुदगुदाया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय सिंह (भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष), महापौर अशोक तिवारी तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अशोक पांडे एवं बनारस बार के अध्यक्ष विनोद शुक्ला उपस्थित रहे।

मंच संचालन संयोजक हास्य कवि नागेश शांडिल्य ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जनार्दन शांडिल्य द्वारा दिया गया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x