Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » बीमार बच्चे की ख्वाहिश पूरी, एक दिन का बना लंका थाना प्रभारी

बीमार बच्चे की ख्वाहिश पूरी, एक दिन का बना लंका थाना प्रभारी

Share this post:

 

वाराणसी। पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के काशी जोन में मंगलवार को एक अनूठा और भावनात्मक दृश्य देखने को मिला, जब गंभीर रूप से बीमार 6 वर्षीय श्रेयांश यादव ने एक दिन के लिए लंका थाने का प्रभारी बनकर जिम्मेदारी संभाली। यह पहल पुलिस आयुक्त वाराणसी एवं “नेक अ विश फाउंडेशन ऑफ इंडिया” के संयुक्त सहयोग से आयोजित की गई।

थाना लंका पहुंचने पर श्रेयांश का पुलिस अधिकारियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उसे पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया तथा पुलिसकर्मियों ने सलामी देकर उसका उत्साह बढ़ाया। इसके बाद श्रेयांश ने औपचारिक रूप से थाना प्रभारी का पदभार ग्रहण किया और वहां तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया।

इस दौरान श्रेयांश ने थाना परिसर के विभिन्न डेस्कों का निरीक्षण भी किया। उसे बताया गया कि थाने में किस प्रकार प्रार्थना पत्रों की जांच, जनसुनवाई, तकनीकी विश्लेषण और कार्रवाई की जाती है। थाना प्रभारी राजकुमार ने स्वयं उसे पूरे कार्यप्रणाली की जानकारी दी और मार्गदर्शन किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों की इच्छाओं को पूरा करना, उनका मनोबल बढ़ाना और उनके जीवन में खुशी एवं आशा का संचार करना है। श्रेयांश ने भी पूरे उत्साह और गंभीरता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई।

इस अवसर पर पुलिस विभाग ने यह संदेश दिया कि वह केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक सरोकारों के प्रति भी पूरी तरह संवेदनशील है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x