Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » कानपुर कांड के विरोध में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, दोषियों को फांसी की मांग

कानपुर कांड के विरोध में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, दोषियों को फांसी की मांग

Share this post:

 

वाराणसी। कानपुर में काशी की एक नाबालिग बेटी के साथ हुई जघन्य घटना के विरोध में वाराणसी में जिला एवं महानगर महिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी वाराणसी के माध्यम से एसडीएम माल को सौंपा गया। ज्ञापन में दोषियों को फांसी की सजा देने तथा महिलाओं की सुरक्षा के लिए कठोर और प्रभावी कानून लागू करने की मांग की गई।

जिलाध्यक्ष अनुराधा यादव एवं महानगर अध्यक्ष पूनम विश्वकर्मा ने संयुक्त बयान में कहा कि काशी की एक नाबालिग बेटी अपने रिश्तेदार के यहां कानपुर गई थी, जहां सत्ता पक्ष से जुड़े लोगों एवं एक स्थानीय विधायक के करीबियों द्वारा उसके साथ दरिंदगी की गई। उन्होंने इस घटना को मानवता को शर्मसार करने वाला बताते हुए आरोप लगाया कि प्रशासन मामले को दबाने और दोषियों को बचाने में लगा है, जो बेहद गंभीर और चिंताजनक है।

नेत्रियों ने मांग की कि पीड़िता को शीघ्र न्याय दिलाया जाए, उसके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जाए, साथ ही आर्थिक सहायता एवं सरकारी नौकरी दी जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो महिला कांग्रेस व्यापक जनआंदोलन करने को बाध्य होगी।

महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। सरकार भले ही ‘जीरो टॉलरेंस’ और महिला सुरक्षा के दावे करती हो, लेकिन जमीनी हकीकत इसके विपरीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों में कानून का कोई भय नहीं रह गया है और सत्ता के संरक्षण में उन्हें बचाने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पीड़िता के साथ मजबूती से खड़ी है और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।

कार्यक्रम में फसाहत हुसैन बाबू, अशोक सिंह, रेनू चौधरी, हसन मेहदी कब्बन, दिलीप सोनकर, सारिका श्रीवास्तव, किरण देवी, मोनी, आनंद सिंह, राजेश कुमार मौर्य, चंदन पांडेय, कमलेश यादव, कृष्णकांत सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x