Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » नगर निगम के खिलाफ संत नगर कॉलोनी में धरना, बुनियादी सुविधाओं की मांग तेज

नगर निगम के खिलाफ संत नगर कॉलोनी में धरना, बुनियादी सुविधाओं की मांग तेज

Share this post:

 

वाराणसी, 30 मार्च 2026। संत नगर कॉलोनी (पाल बस्ती), कंदवा में विकास समिति के तत्वावधान में सोमवार को दोपहर 12 बजे स्थानीय लोगों ने नगर निगम वाराणसी के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। क्षेत्रीय जनता ने नगर निगम पर तानाशाही, अड़ियल रवैये और उदासीनता का आरोप लगाते हुए बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी का विरोधजताया।

धरने में शामिल लोगों का कहना था कि जब से कॉलोनी नगर निगम वार्ड में शामिल हुई है, तब से यहां विकास कार्यों की पूरी तरह उपेक्षा की जा रही है। कॉलोनी की सड़कों की हालत बेहद खराब है, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं है, जिससे रात में आवागमन में भारी दिक्कत होती है।

स्थानीय निवासियों ने नगर निगम प्रशासन पर आरोप लगाया कि कॉलोनी के बीच स्थित रिहायशी क्षेत्र में बिना स्पष्ट जानकारी दिए कभी कूड़ा डंपिंग स्थल, कभी चार्जिंग स्टेशन और कभी कूड़ा वाहनों का स्टैंड बनाने की बात कही जा रही है, जिससे लोगों में भ्रम और आक्रोश बढ़ रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि रिहायशी क्षेत्र में कूड़ा से संबंधित किसी भी प्रकार की व्यवस्था को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा, क्योंकि इससे बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।

लोगों ने मांग की कि संबंधित स्थल पर कूड़ा प्रबंधन से जुड़े कार्यों के बजाय पार्क या कम्युनिटी सेंटर का निर्माण कराया जाए, जिससे क्षेत्रवासियों को लाभ मिल सके।

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि वे पहले ही अपर नगर आयुक्त और महापौर को ज्ञापन देकर अपनी समस्याओं से अवगत करा चुके हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके अलावा प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय गुरुधाम कॉलोनी में प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को भी पत्रक सौंपा गया, लेकिन वहां से भी कोई समाधान नहीं निकल सका।

निराश होकर क्षेत्रीय लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से धरना देकर शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया।

इस दौरान विकास समिति के अध्यक्ष कौशल पाल और उपाध्यक्ष राहुल वर्मा , ज्योति वर्मा, वंदना वर्मा,प्रिया वर्मा, प्रमिला त्रिपाठी,मीना सिंह, बीना त्रिपाठी,सुनीता देवी, मंशा मौर्य, सुरेश त्रिपाठी,यश मौर्य,अनिल सिंह, दिनेश पाल, चंद्र शेखर पाल, कन्हैया लाल पाल, शिवपूजन पाल, कैलाश पाल सहित बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x