वाराणसी। चिरईगांव ब्लॉक में महिला शिक्षक संघ का नव गठन बड़े उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस दौरान कल्पना तिवारी को संघ की अध्यक्ष तथा शशि सिंह को महामंत्री चुना गया।
रविवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. सुलोचना मौर्या ने प्राधिकार पत्र वितरित किए और सभी महिला शिक्षकों को सम्मानित किया।
नवगठित कार्यकारिणी में नीलिमा प्रभाकर को संगठन मंत्री, अनीता शुक्ला को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा अनुपमा श्रीवास्तव, सीमा श्रीवास्तव, मीनू पटेल एवं उत्तमा को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षिकाओं ने नवगठित टीम को शुभकामनाएं दीं और संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
Post Views: 77









