Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » होली, ईद व नवरात्र पर सजी काव्य गोष्ठी, कवियों ने बांधा समां

होली, ईद व नवरात्र पर सजी काव्य गोष्ठी, कवियों ने बांधा समां

Share this post:

वाराणसी। कलाम इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल वर्क एंड डेवलपमेंट एक्शन के साहित्यिक प्रकोष्ठ किश्वाडा साहित्य पथ द्वारा रविवार को राजकीय जिला पुस्तकालय प्रांगण में होली, ईद एवं नवरात्र के पावन अवसर पर भव्य काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई, जिसे डॉ. विनोद कुमार वर्मा ने प्रस्तुत किया। गोष्ठी की अध्यक्षता श्री सूर्य प्रकाश मिश्र ने की, जबकि संचालन का दायित्व भी डॉ. विनोद कुमार वर्मा ने संभाला। संस्थापक प्रो. महेंद्र मोहन वर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए किश्वाडा साहित्य पथ के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।

काव्य गोष्ठी में उपस्थित कवियों एवं साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से सामाजिक सरोकार, संस्कृति और मानवीय संवेदनाओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। प्रमुख रूप से डॉ. महेंद्र अलंकार, श्री बृजेंद्र अग्रहरि, डॉ. रजनीकांत त्रिपाठी, श्री गिरीश पांडे, कुमार महेंद्र, बुद्धदेव तिवारी, श्री आनंद कृष्ण ‘मासूम’, डॉ. कंचन सिंह परिहार, प्रो. महेंद्र मोहन वर्मा, श्री सूर्य प्रकाश मिश्र एवं श्री गिरीश चंद्र पांडे सहित अन्य रचनाकारों ने काव्य पाठ कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरेंद्र कुमार राय एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. प्रभास कुमार झा उपस्थित रहे, जिन्होंने भी अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर आयोजन की गरिमा बढ़ाई।

अंत में जिला पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ. कंचन सिंह परिहार ने सभी अतिथियों, कवियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शांति सेवी समिति के मनीष पांडेय सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x