Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » रोटरी क्लब डाउनटाउन के रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब

रोटरी क्लब डाउनटाउन के रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब

Share this post:

वाराणसी। रोटरी क्लब डाउनटाउन एवं होटल नारायण कोठी ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में गुरुधाम कॉलोनी स्थित होटल नारायण कोठी परिसर में रविवार को भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रोटरी ब्लड डोनेशन बस के माध्यम से आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता कर मानवता की सेवा का परिचय दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दक्षिणी विधानसभा के विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी तथा एसीपी ट्रैफिक ओमवीर सिंह सिंरोही की गरिमामय उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

शिविर में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। वक्ताओं ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “रक्तदान महादान है” और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में होटल नारायण कोठी की टीम से अनुराधा जालान, संजीव खेमका, प्रीति खेमका, उपदेश त्रिपाठी, सिदेश जिंदल, प्रीतिका जिंदल, जान्वी गाडोदिया, कविता सोनथलीया एवं अरुण पांडे का विशेष योगदान रहा। वहीं रोटरी क्लब वाराणसी डाउनटाउन की ओर से प्रेसिडेंट सिद्धार्थ जायसवाल, नेहा कक्कड़, आकाश कानोड़िया, तनीषा कानोड़िया, अनुज भार्गव, अमित गुजराती एवं विनय सेठिया का सहयोग सराहनीय रहा। अंत में आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यक्रमों के निरंतर आयोजन का संकल्प लिया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x