Follow us on

Home » ब रे का » प्रतिभा खोज परीक्षा में 480 छात्रों ने आजमाया हुनर

प्रतिभा खोज परीक्षा में 480 छात्रों ने आजमाया हुनर

Share this post:

 

वाराणसी, 29 मार्च 2026। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) स्थित बरेका इंटर कॉलेज में रविवार को कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 480 छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान, बरेका द्वारा एसवीए कोचिंग, पहाड़ी गेट, वाराणसी के सहयोग से कराया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बरेका केंद्रीय चिकित्सालय के वरिष्ठ मंडल चिकित्साधिकारी डॉ. मिनहाज अहमद रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सहायक कार्मिक अधिकारी राम प्रवेश यादव एवं जनसंपर्क अधिकारी बरेका राजेश कुमार उपस्थित रहे। अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मुख्य अतिथि डॉ. मिनहाज अहमद ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास करती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास बच्चों को भविष्य की चुनौतियों एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मानसिक रूप से तैयार करते हैं।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में बरेका इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ए.के. माहेश्वरी, शिक्षकगण दिनेश सिंह, विकास पांडेय एवं तेज बहादुर सिंह सहित संस्थान के पदाधिकारियों व सदस्यों ने सक्रिय योगदान दिया। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष अखिलेश कुमार राय, उप संयुक्त सचिव अखिलेश कुमार, सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं खेलकूद सचिव रमेश चंद जैसल, संयुक्त सचिव रविंद्र प्रसाद यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन उपसचिव अरविंद तिवारी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन पुस्तकालय सचिव आनंद कुमार राय ने प्रस्तुत किया। आयोजन के संयोजक सचिव आलोक कुमार सिंह एवं उपसचिव अरविंद तिवारी रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x