Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » कन्या पूजन के साथ नवरात्रि का समापन

कन्या पूजन के साथ नवरात्रि का समापन

Share this post:

वाराणसी। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर अनमोल सेवा समिति एवं विप्र कल्याण समिति बरेका के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को आरपीएफ बैरक स्थित मनकामेश्वर मंदिर परिसर में कन्या पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ कुंवारी कन्याओं का पूजन कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

संस्था के अध्यक्ष अरविंद चक्रवाल ने बताया कि रामनवमी के अवसर पर कुल 21 कुंवारी कन्याओं का पूजन किया गया। पूजन के उपरांत कन्याओं को भोग, दक्षिणा एवं उपहार प्रदान कर उन्हें मां का स्वरूप मानते हुए सम्मानित किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम के अंतर्गत मंदिर के पुजारी चंद्रशेखर तिवारी को भी अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजन में समाजसेवी डॉ. सुनीता तिवारी, वंदना शुक्ला, महंत कमलेश, देवता नन्द तिवारी, संध्या कुमारी, अरविंद तिवारी, महेश तथा अनुज शुक्ला सहित अनेक लोग उपस्थित रहे

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x