Follow us on

Home » Uncategorized » शनिवार, 28 मार्च 2026 के मुख्य समाचार

शनिवार, 28 मार्च 2026 के मुख्य समाचार

Share this post:

🔶सरकार का बड़ा फैसला- पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 13 से घटकर ₹3, डीजल पर टैक्स हुआ पूरी तरह खत्म।

🔶शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 1690 अंक टूटकर 73,583 पर आया, निफ्टी 22,819 पर बंद,शेयर बाजार में हड़कंप, निवेशकों के डूबे 5 लाख करोड़।

🔶‘नेपाल-35 साल के बालेन शाह बने प्रधानमंत्री’ भारत से संबंधों में गर्मजोशी की उम्मीद!।

🔶NATO से अलग होगा अमेरिका! ईरान जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने दी ब्रेकिंग न्यूज, कहा- हमें अब कोई जरूरत नहीं।

🔶अमेरिका-ईरान युद्ध को हुआ एक महीना, सऊदी में US बेस पर फिर अटैक, 10 सैनिक घायल।

🔶श्रीनगर-लेह हाईवे पर एवलांच, 7 की मौत: 12 से ज्यादा वाहन 6 फीट बर्फ में दबे, जोजिला दर्रे के पास हादसा।

🔶पंजाब में वेरका के GM समेत 3 अधिकारी सस्पेंड: सेना को भेजे दूध पाउडर के सैंपल फेल मिले, 125 मीट्रिक टन की खेप लौटाई।

🔶पीएम मोदी ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर मुख्यमंत्रियों से की बात, ‘टीम इंडिया’ की भावना पर जोर देने को कहा।

🔶सरकार बोली- देश में पेट्रोल, डीजल, गैस भरपूर, लॉकडाउन जैसे हालात नहीं।

🔶मार्च वेतन बिलों को लेकर वित्त विभाग के निर्देश जारी, 1अप्रैल से कोष में होंगे फॉरवर्ड।

🔶भारत की पाकिस्तान-बांग्लादेश बॉर्डर पर एंटी ड्रोन-सेंसर से निगरानी: चीन सीमा पर पेट्रोलिंग 3 गुना बढ़ी, लद्दाख में ITBP के 29 नए आउटपोस्ट बने।

🔶जम्मू-कश्मीर विधानसभा में भाजपा-कांग्रेस विधायकों में हाथापाई: राहुल को पप्पू कहा; खामेनेई की तस्वीर लहराई, CM बोले- ईरान पर युद्ध थोपा।

🔶कौशांबी में पिकअप ट्रेलर में घुसी, 8 की मौत: मरने वालों में 5 महिलाएं और 3 बच्चे; प्रयागराज से मुंडन कराकर लौट रहे थे।

🔶राहुल बोले-केरल की नर्स ने रातभर मां की देखभाल की: नर्सें राज्य की पहचान; यहां 5 लाख नर्सें; 9 अप्रैल को चुनाव।

🔶 रामलला का सूर्य तिलक, 4 मिनट ललाट पर पड़ीं किरणें: पंचामृत से अभिषेक, स्वर्ण जड़ित पीतांबर पहनाया; अयोध्या में 10 लाख श्रद्धालु पहुंचे।

🔶दिल्ली के मौसम में अभी और बदलाव बाकी, तेज बारिश, आंधी-तूफान की संभावना, अलर्ट जारी।

🔶West Asia: पश्चिम एशिया तनाव पर पीएम मोदी-ट्रंप की बातचीत में मस्क भी थे शामिल, मीडिया रिपोर्ट में बड़ा दावा।

🔶Noida Airport Inauguration: पीएम मोदी आज करेंगे नोएडा हवाई अड्डे का उद्घाटन, कहा- कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा।

🔶West Bengal Polls: सीएम ममता के CRPF को कथित धमकी वाले वीडियो पर बवाल, चुनाव आयोग ने CEO से मांगी जांच रिपोर्ट।

🔶तमिलनाडु चुनाव: अन्नाद्रमुक ने जारी की 127 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, 17 महिलाओं और 11 पूर्व मंत्रियों को दिया मौका।

🔷वैभव सूर्यवंशी 15 साल के हुए: सीनियर टीम के लिए हुए एलिजिबल, ICC नियमों के तहत इंटरनेशनल डेब्यू के लिए तैयार।

 

 

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x