Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » हिन्दू एकता शोभायात्रा संपन्न, रामराज्य स्थापना का लिया संकल्प

हिन्दू एकता शोभायात्रा संपन्न, रामराज्य स्थापना का लिया संकल्प

Share this post:

 

वाराणसी। श्रीरामनवमी के पावन अवसर पर हिन्दू जनजागृति समिति के तत्वावधान में भव्य ‘हिन्दू एकता शोभायात्रा’ का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में विभिन्न हिन्दू संगठनों के पदाधिकारी, अधिवक्ता, व्यापार मंडल के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रीराम भक्त शामिल हुए।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर पर फहराया गया भगवा ध्वज 500 वर्षों के संघर्ष का विजय प्रतीक है। कार्यक्रम के अंत में संतों एवं विभिन्न हिन्दू संगठनों के प्रतिनिधियों ने विश्वकल्याण की कामना करते हुए प्रभु श्रीराम के चरणों में सामूहिक प्रार्थना की तथा भारत में रामराज्य की स्थापना हेतु कार्य करने का संकल्प लिया।

शोभायात्रा मैदागिन से प्रारंभ होकर नीचीबाग, चौक, बासफाटक, दशाश्वमेध चौराहा होते हुए चितरंजन पार्क पहुंचकर संपन्न हुई।

कार्यक्रम में वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा, कविन्द्र जायसवाल, रवि झुनझुनवाला, अनिल भाई शास्त्री, पूर्व पार्षद रविशंकर सिंह, सुजीत शर्मा, महंत अभिषेक पांडे, निधि जालान, डॉ. अजय जायसवाल, सत्यनारायण सेठ, सुबोधचंद्र राय, जय प्रकाश सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

हिन्दू जनजागृति समिति के धर्मप्रचारक सद्गुरु नीलेश सिंगबाल ने कहा कि हिन्दू धर्म ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का संदेश देता है और इसके संरक्षण के लिए समाज को संगठित होना आवश्यक है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x