वाराणसी। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के तत्वावधान में 28 मार्च को नमो घाट पर “फिट इंडिया कार्निवाल” का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 6 से 8 बजे एवं सायं 5 बजे से प्रारंभ होगा।
कार्निवाल में समूह फिटनेस वर्कआउट, योग-ज़ुम्बा सत्र, कैलिस्थेनिक्स ज़ोन, मुगदर प्रशिक्षण, लाइव फिटनेस चुनौतियाँ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण होंगे। गंगा तट पर आयोजित यह आयोजन स्वास्थ्य जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने का अनूठा प्रयास है।
Post Views: 17









