Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » जवनका मंगल में सजी कला, संस्कृति और भक्ति की अविरल धारा

जवनका मंगल में सजी कला, संस्कृति और भक्ति की अविरल धारा

Share this post:

वाराणसी। सामाजिक संस्था लोक चेतना के तत्वावधान में वरुणा तट स्थित शास्त्री घाट पर ‘जवनका मंगल’ कार्यक्रम का भव्य एवं आकर्षक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसके पश्चात पूरे आयोजन में कला, संस्कृति और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।

इस अवसर पर दिव्यांगजनों सहित 51 विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया। कार्यक्रम की शुरुआत कवि सम्मेलन से हुई, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लगभग 30 कवियों ने अपनी ओजपूर्ण, भावपूर्ण एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़ी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

काव्य पाठ के बाद मां वरुणा की भव्य आरती संपन्न हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर आध्यात्मिक वातावरण को और अधिक भावपूर्ण बना दिया। आरती के उपरांत राष्ट्रीय विरहा गायक दीपक सिंह ने अपने चैती गीतों की प्रस्तुति से समां बांध दिया, जिससे पूरा घाट संगीत की सुरलहरियों में डूब गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में एसएन परफॉर्मेंस के बच्चों ने भरतनाट्यम की मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। वहीं विजन वाल्मीकि टीम द्वारा प्रस्तुत शिव-पार्वती नृत्य ने उपस्थित लोगों को भाव-विभोर कर दिया। चंदन दास के निर्देशन में नरसिंह लीला का मंचन भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

इसके अतिरिक्त अरविंद यादव ने ताइक्वांडो के माध्यम से आत्मरक्षा का संदेश दिया, वहीं समर्पण एकेडमी, उत्तम और अन्य कलाकारों ने नृत्य एवं योग की प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को और अधिक जीवंत और रंगीन बना दिया।

कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत लोक चेतना के अध्यक्ष केके उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर संजय सिंह बबलू, प्रेम प्रकाश सिंह गौतम, विनोद शुक्ला, डॉ. अत्री भारद्वाज, डॉ. जितेंद्र तिवारी, पूजा श्रीवास्तव, आर.पी. कुशवाहा, अवधेश पाठक, अभिजीत दीक्षित, आर.के. साहू, अजय कुमार राय, अजीत सिंह बग्गा, सुरेंद्र सुगम, राजन तिवारी, अभिषेक देव, जगदीश सरस, कीर्ति साहू, अभिषेक गिरी, रैमल कश्यप, महिमा वर्मा, विनय गुप्त ‘तनहा’, जयशंकर, दयाराम विश्वकर्मा, छत्तीस द्विवेदी, संध्या श्रीवास्तव, पूनम मिश्रा, कुम्भू मौर्य, विदुषी अयन पटेल, कैलाश सिंह, निशांत वर्नवाल, भानु प्रताप, सोनू, मंजू जायसवाल, केशव प्रसाद सेठ, संजय श्रीवास्तव, प्रज्ञा श्रीवास्तव, अरुण मौर्य, राकेश शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x