Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार; संचालक समेत 2 फरार

स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार; संचालक समेत 2 फरार

Share this post:

वाराणसी, 22 मार्च। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत हेल्पलाइन नंबर 9670705555 पर प्राप्त सूचना के आधार पर थाना राजातालाब पुलिस व एसओजी-02 की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए देह व्यापार के एक संगठित रैकेट का पर्दाफाश किया है।

पुलिस के अनुसार कचनार स्थित एक कॉम्प्लेक्स में संचालित “औरा हेवन स्पा” में अनैतिक गतिविधियों की सूचना मिलने पर एसीपी मुख्यालय के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर के भीतर देह व्यापार में संलिप्त 3 महिलाओं सहित 2 ग्राहकों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कुल ₹10,400 नकद, 6 एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा 3 अनयूज्ड कंडोम बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार ग्राहकों की पहचान मोहम्मद कैश (26) निवासी कल्लीपुर, थाना मिर्जामुराद तथा प्रदीप कुमार पटेल (22) निवासी साधु कुटिया , थाना मिर्जामुराद के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जांच में संबंधित भवन स्वामी की संलिप्तता भी सामने आई है, जिसकी विस्तृत जांच की जा रही है। वहीं, स्पा संचालक सत्यवीर भारती तथा सहयोगी अनिल कुमार मौके से फरार पाए गए हैं। पुलिस टीम उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। इस संबंध में थाना राजातालाब में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x