Follow us on

Home » ब रे का » राष्ट्रीय कथक प्रतियोगिता में आराध्या पाण्डेय ने द्वितीय स्थान पाकर बढ़ाया बरेका व वाराणसी का गौरव

राष्ट्रीय कथक प्रतियोगिता में आराध्या पाण्डेय ने द्वितीय स्थान पाकर बढ़ाया बरेका व वाराणसी का गौरव

Share this post:

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के कार्मिक विभाग में मुख्य कर्मचारी एवं कल्याण निरीक्षक के पद पर कार्यरत श्री चन्दन पाण्डेय एवं श्रीमती अनीता पाण्डेय की सुपुत्री आराध्या पाण्डेय ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कथक नृत्य प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर बरेका तथा वाराणसी का नाम गौरवान्वित किया है।

10 वर्षीया आराध्या पाण्डेय, जो सनबीम स्कूल, लहरतारा में कक्षा 5 की छात्रा हैं, ने दिनांक 18 मार्च 2026 को प्रयाग संगीत समिति के शताब्दी वर्ष समारोह के अंतर्गत आयोजित अखिल भारतीय कथक नृत्य प्रतियोगिता के बाल वर्ग में यह उपलब्धि हासिल की। वे बरेका में कार्यरत कार्यालय अधीक्षक एवं कथक नृत्यांगना श्रीमती वसुंधरा शर्मा की शिष्या हैं। आराध्या की यह सफलता उनके निरंतर अभ्यास, समर्पण और कला के प्रति गहरी रुचि का परिणाम है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि बरेका परिवार और पूरे वाराणसी में हर्ष का वातावरण है।

उल्लेखनीय है कि आराध्या पाण्डेय पूर्व में भी वर्ष 2024 में उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कथक नृत्य प्रतियोगिता में वाराणसी जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुकी हैं। इसके पश्चात लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उन्होंने तृतीय स्थान प्राप्त किया था। इसके अलावा वर्ष 2025 में नटराज कला परिषद एवं नटराज संगीत अकादमी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की कथक नृत्य प्रतियोगिता में भी प्रथम स्थान प्राप्त कर उन्होंने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x