Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » भेलूपुर पुलिस की कार्रवाई: 6 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

भेलूपुर पुलिस की कार्रवाई: 6 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

Share this post:

 

वाराणसी। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर अपराध एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भेलूपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

मौनी अमावस्या पर्व के मद्देनज़र अस्सी घाट क्षेत्र में शांति-व्यवस्था ड्यूटी के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि भदैनी स्थित रीवा कोठी के पास एक व्यक्ति सफेद झोले में शराब लेकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और अभियुक्त दीपू उर्फ दीपक प्रजापति (37 वर्ष) निवासी कृष्णदेव नगर, शुकुलपुरा, थाना भेलूपुर को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से 30 पैकेट (कुल 6 लीटर) अवैध देशी शराब (विंडीज लाइम) बरामद की गई। इस संबंध में थाना भेलूपुर में मु0अ0सं0 0162/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम में  प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक रणजीत कुमार श्रीवास्तव, कांस्टेबल सुनील कुमार सरोज एवं कांस्टेबल सूरज यादवशामिल रहे ।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x