Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » शिक्षा क्षेत्र में सक्रिय भूमिका के चलते राजकुमार बने शिक्षक संघ के मंडल उपाध्यक्ष

शिक्षा क्षेत्र में सक्रिय भूमिका के चलते राजकुमार बने शिक्षक संघ के मंडल उपाध्यक्ष

Share this post:

वाराणसी। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षक संघ में संगठनात्मक विस्तार के तहत वाराणसी जनपद के लेढूपुर स्थित श्री दयानन्द बाल विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल के प्रबंधक राजकुमार को वाराणसी मंडल का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन प्रदेश संगठन मंत्री सुशील सिंहा द्वारा जारी पत्र के माध्यम से प्रदेश कार्यकारिणी की संस्तुति पर किया गया।

जारी पत्र में राजकुमार को वाराणसी मंडल के अंतर्गत वाराणसी जिले का प्रभारी भी बनाया गया है। साथ ही उनसे अपेक्षा की गई है कि वे एक माह के भीतर जनपद कार्यकारिणी एवं सभी ब्लॉकों में योग्य, कर्मठ शिक्षकों, कर्मचारियों, प्रधानाध्यापकों एवं प्रबंधकों का चयन कर सूची प्रदेश कार्यकारिणी को प्रस्तुत करेंगे।

उन्हें निर्देशित किया गया है कि वे संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करते हुए मान्यता प्राप्त विद्यालयों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएं, उनके समाधान के लिए संघर्ष करें तथा संगठन को मजबूती प्रदान करें। इसके साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी के साथ समन्वय बनाकर निर्धारित दायित्वों का प्रभावी निर्वहन करें।

मनोनयन पत्र प्राप्त होने के बाद राजकुमार ने उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन के हित में कार्य करते हुए उसे और अधिक सशक्त बनाने का प्रयास करेंगे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x